
SEBI की नई गाइडलाइन के अनुसार अब कोई भी पैसे की जगह Mutual Fund investment को Gift कर सकता है।
अब आप किसी को भी ₹ 5,000 / ₹ 10,000 का Gift Card देते हो तो सामने वाला उसे Mutual Fund में Invest करेगा।
इस Gift Card की अधिकतम Limit ₹ 10,000 होगी और 1 साल में कुल Investment ₹ 50,000 होगी।
Gift Card की Validity 1 साल होगी मतलब आप 1 साल के अंतर्गत आप कभी भी Mutual Fund में Investment कर सकते हो और 1 साल तक आप Gift Card का उपयोग नहीं कर पाते तो Payment User के पास वापस चले जाएगा ।
Gift Card के लिए Payment Credit Card से नहीं होगा यह सिर्फ UPI या Net Banking से allow रहेगा।
इस Gift Card में पूरा Control लेने वाले के ऊपर रहेगा वह अपने हिसाब से अपने मन चाहे Mutual Fund में निवेश कर सकता है ।
इसमें मुख्यतः Mutual Fund Company, Banks और निवेशक शामिल होंगे।
अभी यह Proposal Stage पर है, जिसका Feedback Last Date – 14 April 2026 तक है, अगर यह Approve हो जाता है तो Festival Season तक launch हो जाएगा ।
SEBI को Gift Card लाने का मुख्य कारण :-
- भारत की आने वाली युवा पीढ़ी भी Market में अपना योगदान दें।
- Gift Card के द्वारा छोटे निवेशक भी Market में अपनी जगह बनाए।
- Gift Culture को Investment Culture में बदलने के लिए।
उदाहरण :- श्याम ने अपने छोटे भाई विक्की को ₹10,000 UPI या Cash देने के बजाय Mutual Fund Gift Card दे दिया जिससे Payment भी दे दिया और निवेश भी हो गया।

SEBI
SEBI – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
स्थापना – 12 अप्रैल 1988
मुख्यालय – मुम्बई ( महाराष्ट्र )
अध्यक्ष – तुहिंत कांत पांडे
कार्य :-
1. Investor को Protection देता है जिसमें Investor के साथ होने वाली धोखा-धडी से उनकी सुरक्षा करने से है।
2. Market का Devlopment देखने से मतलब कि भारतीय Share Market में होने वाले विकास से है जिसके अंतर्गत Share Market को सरल से सरल तरीके से Investor के लिए उपलब्ध करना है
3. Market को नियंत्रण करने से मतलब Share Market को नियम ओर कानूनों के द्वारा नियंत्रित करने से है।

Mutual Fund
Mutual Fund एक निवेश का माध्यम है जो अनेक निवेशकों को एकत्रित करके पेशेवरों के माध्यम से निवेश करने की सुविधा प्रदान करता हैं।
Mutual Fund कई प्रकार के होते हैं जैसे -: Equity Mutual Fund, Debt Mutual Fund, Hybrid Mutual Fund etc.
Mutual Fund में निवेश आप एक बार में भी कर सकते हैं या फिर अपनी सुविधा अनुसार थोड़ा थोड़ा करके भी कर सकते हैं।