Hello दोस्तों,
आज हम भारत के सबसे पुराने या ग्रामीण स्टार्टअप की बात करने वाले हैं। जिसे डेयरी फार्म 🐮( पशु पालन )🐮 कहते हैं।

डेयरी फार्म ( पशु पालन ) एक ग्रामीण व्यवसाय की तरह देखा जाता है लेकिन इसे अगर आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए एक स्टार्टअप की तरह शुरुआत करते हैं तो मेरा मानना है कि यह बहुत मुनाफे का व्यवसाय हो सकता है ओर दोस्तों ये में मेरी खुद व्यक्तिगत रिसर्च से कह रहा हूँ।
डेयरी फार्म कोई भी स्टार्ट करता है तो सबसे पहली दिक्कत तो आती है कि यह छोटा बिज़नेस है तो भाई हर कोई बिजनेस शुरुआत में छोटा ही होता है लगभग हमारे सब के गुरु धीरू भाई अंबानी जी ने भी शुरुआत छोटे से ही करी थी और लगभग हर कोई शुरुआत छोटे स्तर से ही करता है।
दूसरी की ये गंदगी का बिजनेस है जिसमें गोबर में हाथ डालना पड़ता है तो भाई वैज्ञानिक अनुसंधानों में इसे बहुत उपयोगी माना गया है ओर यह आज भी हमारे गावों में गोबर के कंडे, खाना बनाने में उपयोगी होता हैं ।
तीसरा की यह बिजनेस में पशु को छोड़ कर नहीं जा सकते तो भाई यह सब मैनेजमेंट के ऊपर है जाने को तो आप किसी बिजनेस को अकेला छोड़ कर नहीं जा सकते हो अगर सही मैनेजमेंट हो तो अब मुमकिन है। तो दोस्तो आज हम मिल कर बिजनेस को समझने की कोशिश करते हैं जिससे शायद किसी ना किसी को बेनिफिट हो 😅

डेयरी फार्म में सबसे पहले आता है पशु मतलब आप किस पशु से शुरुआत करना चाहते हो, – गाय, भैंस। वो अपने बजट, सुविधा, रख रखाव, एरिया सब पर डिपेंड करता हैं।
गाय की नस्लों में कुछ गाये दूध ज्यादा देती हे तो उनमें फैट की मात्रा कम होती हैं लेकिन भैंस में फैट की मात्रा ज्यादा होती है।
अगर आपकी बिजनेस करने की सोच रिटेल की तरह है तो आप गाय से शुरुआत करने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन आपकी बिजनेस करने की सोच direct point पर देने की है तो आप भैंस की तरफ जाना चाहिए, फिर भी हम एक गाय HF or एक भैंस मुर्रा दोनों के बारे में समझते हैं।

HF गाय
HF गाय के बारे में देखते हैं, HF गाय की खुराक सही हो तो यह गाय 25-40 लीटर तक दूध देती है हम 30 मान कर चलते हैं। अगर आप घर घर जाकर या बंदी में दूध देते हो तो आपका दूध 60-65 बेच सकते हो। ओर अगर आप 30×60 = ₹ 1800 का दूध बेचते हो, जिसमें मान लो 50% खाना, दवाई, या कुछ भी add कर लो फिर भी आपके पास ₹900 जो महीने के ₹27,000 होता है जो किसी normal job से अच्छा ओर खुद का पैसा है।

मुर्रा भैंस
मुर्रा भैंस के बारे में देखते हैं, मुर्रा भैंस की खान खुराक सही रहे तो 10-16 लीटर देती ओर ज्यादा भी दे सकती है लेकिन आप 12 मान कर चलो तो भी भैंस का दूध आप ₹ 75-80 दे सकते हो मतलब 12×75 = ₹1125 होते ओर ओर अगर आधा खर्चा भी माने तो ₹562 होते हैं ओर महीने का ₹16875 होता है जो भी काफी ठीक होता हैं।
लेकिन लेकिन लेकिन……
यहाँ पर सिर्फ एक छोटा से ट्विस्ट ये है कि ये गणित जितना आसान लगता है उतना आसान है नहीं इस लिए इन बातों को काल्पनिक की तरह ही ले ओर अगर खोलना हो पशु पालन का व्यवसाय तो अपने दिमांग के घोड़े जरूर दौड़ा ले पहले उसके बाद ही करे ।
इस ब्लॉग को पढ़कर कुछ भी मन में आता हो तो प्लीज share जरूर करे। अगर किसी ओर कुछ बुरा लगे तो उसके लिए पहले ही SORRY 🙏🏻 ओर अगर किसी को कुछ पसंद आया हो तो प्लीज़ अपने ख्यालो की पोटली ना बांध के रखे share करे।
धन्यवाद😊
https://youtube.com/@info.updateforyou?si=_2umViSYF2T7trZ6