
- मराठी कलाकार त्रिशा ठोसर को सिर्फ 4 साल की उम्र में फिल्म “नाल 2” के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। इनसे पहले साल 1960 कमल हसन जी की 6 साल की उम्र में यह अवॉर्ड प्राप्त हुआ था।
National Film Award
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का गठन – 10 अक्टूबर 1954 को हुआ था।
यह पुरस्कार तीनों खंडों में प्रदान किया जाता है – फीचर फिल्म, गैर फीचर फिल्म, सिनेमा पर श्रेष्ठ लेखन।
इसमें सबसे विशेष पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार है। जो वर्तमान समारोह में मलयालम अभिनेता मोहनलाल जी को दिया गया है।

2. अभी हाल ही में भारत के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरन आईलैंड में हाल ही में विस्फोट हुआ। यह भारत-दक्षिण एशिया का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी है। यह सुमात्रा ओर म्यांमार के बीच स्थित पूरे ज्वालामुखीय चाप पर एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
ज्वालामुखी
ज्वालामुखी पृथ्वी की सतह पर उपस्थित वह दरार या मुख है जिससे पृथ्वी के अंदर उपस्थित पदार्थ बाहर की ओर गमन करते है जैसे – लावा, गैस, राख आदि।
ज्वालामुखी के तीन प्रकार
- सक्रिय ज्वालामुखी :- वह ज्वालामुखी जिसमें हाल ही में विस्फोट हुआ है ओर भविष्य में होने की संभावना भी हो।
- प्रसुप्त ज्वालामुखी :- वह ज्वालामुखी जिसमें अभी तो कोई विस्फोट नहीं हुआ है लेकिन भविष्य में विस्फोट होने की पूरी संभावना है।
- निष्क्रिय ज्वालामुखी :- वह ज्वालामुखी जिसमें कभी विस्फोट नहीं हुआ ओर भविष्य में भी होने की कोई संभावना नहीं है।

3. BSF ने MP टेकनपुर अकादमी में देख का पहला ड्रोन वॉरफेयर स्कूल खोला। यहां जवानों को ड्रोन से संबंधित सभी जानकारी साझा करी जाएगी जिसमें ड्रोन उड़ाना, रणनीति, मरम्मत आदि
BSF- Bordar Security Force
BSF एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है जो गृह मंत्रालय के अधीन अपने कार्य का निर्वाहन करती है।
इसका गठन – 1 दिसंबर 1965 को हुआ था। मुख्यालय – नई दिल्ली, महानिदेशक – दलजीत सिंह चौधरी।
1965 में 25 बटालियन थी जो वर्तमान में बढ़कर 193 बटालियन हो गई है । यह वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है।
4. एशिया कप फाइनल – 28 सितंबर को भारत ओर पाकिस्तान के बीच फाइनल का मुकाबला होने वाला है। यह भारत ओर पाकिस्तान की टूर्नामेंट में तीसरी टक्कर है भारत दोनों टक्करों में 2-0 से आगे है। दोनों टीमों की बात करे तो –

भारत :- सूर्यकुमार (कप्तान), शुभमन, अभिषेक, तिलक, हार्दिक, शिवम्, अक्षर, जीतेश, बुमराह, अर्शदीप, वरुण, कुलदीप, सैमसन, राणा ओर रिंकू सिंह।
पाकिस्तान :- आग (कप्तान), अबरार, फहीम, फखर, रउफ, हसन अली, हसन नवाज, तलत, ख़ुशदिल, हारिस, नवाज, वसीम, साहिबजादा, अय्यूब, सलमान, शाहीन, सूफियान।
5. राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 2025 में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम को प्राप्त होगा। साल 2024 का लता मंगेशकर सम्मान शंकर – एहसान – लॉय को प्राप्त हुआ है।

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान
गठन :- 1984 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्य :- संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए
प्रथम :- संगीत निर्देशक नौशाद को दिया गया था।

लता मंगेशकर
जन्म :- 28 सितंबर 1929 (इंदौर)
अन्य नाम :- राग की रानी, सहस्त्राब्दी की आवाज,लता दीदी
सम्मान :- पद्मभूषण – 1969, दादा साहब फाल्के पुरस्कार – 1989, महाराष्ट्र भूषण – 1997, पद्मविभूषण – 1999, भारत रत्न – 2001, नेशनल आर्डर ऑफ द लिजन ऑफ ऑनर – 2006, राज्यसभा सदस्य – (1999-2005)