
संघ लोक सेवा आयोग में मध्यप्रदेश से चयन सबसे ज्यादा हुए हैं। इस बार सबसे अधिक 958 चयनित उम्मीदवारों में से 61 मध्यप्रदेश से है।
Topic – UPSC
UPSC :- Union Public Service Commission ( संघ लोक सेवा आयोग ) संघ लोक सेवा आयोग एक संवैधानिक निकाय हैं। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 1926 में हुई थी। संविधान के भाग 14 में उल्लेखित हैं जो स्वतंत्र और स्वायत्त संस्था हैं जिससे यह सीधे राष्ट्रपति को रिपोर्ट करते हैं। UPSC का कार्य सिविल सेवाओं ने भर्ती परीक्षा आयोजित करना, नियुक्ति, पदोन्नति, ट्रांसफर और सरकार को इनके संबधित विषयों में सुझाव देना है।
इतिहास :- संघ लोक सेवा आयोग की शुरुआत 1923 में ब्रिटिश सरकार ने लार्ड ली ऑफ फेयरहम के तहत रॉयल कमीशन के रूप में हुई।इसी आयोग ने 1924 में रिपोर्ट में लोक सेवा आयोग होने की सिफारिश की जिसमें 40% ब्रिटिश, 40% सीधे भारतीय ओर 20% प्रांतीय सेवाओं से प्रमोशन के रूप में था। 1 अक्टूबर 1926 में सर रास बार्कर की अध्यक्षता ने पहला लोक सेवा आयोग स्थापित हुआ जिसमें सिर्फ सलाह देने का अधिकार था जो बाद में 1935 में कानून के तहत संघीय लोक सेवा आयोग बनाया गया। 1947 के बाद इसे संघ लोक सेवा आयोग कर दिया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे संवैधानिक दर्जा दिया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने सिविल सेवाओं को ” भारत का इस्पात ढांचा ( Steel Frame of India ) कहा।