
वेस्टइंडीज के भारत दौरे में, भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की शृंखला खेली जाएगी । जिसमें पहला टेस्ट 2 अक्टूबर 2025 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, भारत में खेला जाएगा वहीं दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर 2025 को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, भारत में खेला जाएगा ।
भारत की ओर से ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण ध्रुव जुवेल विकेट कीपिंग करेंगे और रविन्द्र जडेजा उपकप्तान की भूमिका अदा करेंगे। यह श्रृंखला ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है ओर 2018 के बाद वेस्टइंडीज टीम का अब दौरा संपन्न हुआ है।
वेस्टइंडीज की टीम :- रोस्टन चेज (कप्तान), टैगेनारिन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबल, एलिक अथानाजे, ब्रैंडन किंग, शाई होप, जस्टिन ग्रीव्स, जाेमेल वारिकान, खारी पियरे, जोहान लेने, जेडन सील्स, एंडरसन फिलिप्स, जेडियाह ब्लेड्स, केवलन एंडरसन, टेविन इमलाच। वेस्टइंडीज की टीम के Head Coach डेरेन सैमी

भारत की टीम :- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, ध्रुव जुवेल, रविन्द्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज, एन जगदीशनन, अक्षर पटेल, प्रसिद्धा कृष्णा, देवदत्त पडिकर। भारतीय टीम के Head Coach गौतम गंभीर।
