महंगाई भत्ता – Dearness Alloance

केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाया गया महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ता सरकार द्वारा कर्मचारियों ओर पेंशनभोगियो को दिया जाने वाला वह अतिरिक्त वेतन है जो उन्हें महंगाई (मुद्रास्फीति) के कारण बड़े खर्चों की भरपाई के लिए दिया जाता है। महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों, राज्य कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के (PSU) कर्मचारियों ओर पेंशनभोगियो  को दिया जाता है ।

Consumer Price Index

महंगाई भत्ते की शुरुआत द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुआ है जब इसे “महंगा भोजन भत्ता” कहा जाता था। बाद में इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) से जोड़ दिया गया था। महंगाई भत्ते की गणना CPI के आधार पर की जाती है जिसके अंतर्गत आधार वर्ष पहले 2001 था जो बाद में परिवर्तन करके 2016 कर दिया गया था, मतलब अगर CPI बढ़ेगा तो महंगाई भत्ता भी बढ़ेगा। महंगाई भत्ते में ग्रामीण, अर्द्धशहरी और शहरी कर्मचारियों के लिए अलग अलग दर होती है।

DA क्या होता है  by – zee business

महंगाई भत्ते दो प्रकार के होते हैं (1) VAD(Variable Dearness Allowance) – केंद्र ओर राज्य सरकारें वर्ष में दो बार जनवरी ओर जुलाई में DA की समीक्षा करती है । (2) IDA (Industrial Dearness Allowance) – PSU कर्मचारियों के लिए DPE हर तीन महीने में समीक्षा करती है ।

महंगाई भत्ता 3% बढ़ोतरी की घोषणा

पेंशनरों को भी DA दिया जाता है लेकिन अगर पेंशनभोगी विदेश में नौकरी करता है तो उसे DA प्राप्त नहीं होगा। महंगाई भत्ता (DA) पूरी तरह Taxable होता है मतलब DA राशि पर भी Tax लगता है। वर्तमान DA में 3% की वृद्धि हुई है जबकि 6 महीने पहले 2% महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था।

Leave a Comment